दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 619 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 333578 हो गयी है
आज 407 सत्रों में 34497 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 315472 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 16 मौत हुई है और 303659 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 17305 हो गईं है
आज 22893 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7253 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 24058 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 6664 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 118 केस,बागेश्वर जिले में 9 चमोली जिले में 42 केस चंपावत जिले में 7 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 127 केस और हरिद्वार जिले मे 98 नैनीताल जिले में 83 पौड़ी गढ़वाल में 23 पिथौरागढ़ में 20 वही रुद्रप्रयाग में 10 केस आये और टिहरी जिले में 29 उधम सिंह नगर में 31 औऱ उत्तरकाशी जिले में 22 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5950 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
