दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल के विशेष प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में 30 बेडों का हास्पिटल बनने जा रहा है,इसके लिए लोकनिर्माण विभाग को डीपीआर बनाने के लिए विधायक भौर्याल ने निर्देशित जारी किये है।
विधायक बलवंत सिंह भौर्याल समय समय पर अपने क्षेत्र की जनता की जरूरतो का ध्यान रखते हुए ऐसे जनसराहनीय कार्य करते रहते है,और इस आपदा की घड़ी में भी विधायक अपने क्षेत्रवासियों के साथ डटकर खड़े रहे,इसके लिए समस्त विधानसभा कपकोट की क्षेत्रीय जनता ने विधायक का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है साथ ही क्षेत्र की जनता ने खुशी भी जाहिर की हैं इसके साथ ही पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय , व्यापार मंडल अध्यक्ष भराड़ी शेर सिंह ऐठानी सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, पूर्व सभासद गिरीश जोशी, समाजिक कार्यकर्ता बबलू ऐठानी, क्षेत्र पंचायत तारा सिंह कपकोटी , महिमन कपकोटी, जिला महामंत्री मुन्ना कपकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता महेश कपकोटी, प्रकाश जोशी, गणेश सुरकली,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजा शाही ने क्षेत्रीय विधायक का धन्यवाद किया व खुशी जताई।

