सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कैंसिल छात्रो के हित मे लिया गया फैसला,छात्रों का इंतजार हुआ खत्म,अभिभावकों ने जताया संतोष

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा का फैसला रद्द कर दिया गया है इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रकाश जावड़ेकर पीयूष गोयल धर्मेंद्र प्रधान निर्मला सीतारमण और शिक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी मौजूद रहे। कोरोनावायरस कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया।
गौरतलब है कि इससे पहले 14 अप्रैल को कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया था और 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई थी। जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से परीक्षा कराने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की थी और साथ ही राज्यों के साथ चर्चा और विस्तृत सुझाव मांगे थे। इसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह सूचित किया था कि परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के चलते 3 जून तक सरकार इस बारे में अंतिम निर्णय ले लेगी।
इस बैठक में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी शामिल होना था लेकिन आज उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें ऐम्म में भर्ती होने पड़ा।