आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डीएसबी परिसर नैनीताल में विचार गोष्ठी का आयोजन,राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया प्रतिभाग

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर मे स्वर्गीय विष्णु दत्त उनियाल की स्मृति में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें देश के जाने-माने पत्रकार साहित्यकारों और शिक्षाविदों के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने अपने विचार रखें।

पंडित विष्णु दत्त उनियाल नैनीताल से प्रकाशित उत्तराखंड के पहले हिंदी समाचार पत्र पर्वतीय के संस्थापक हैं उनकी जनशताब्दी जयंती पर आयोजित इस गोष्ठी में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कुमाऊं में पत्रकारिता के नियम मजबूत करने में उनियाल और पर्वतीय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के पहले दैनिक समाचार पत्र की भूमिका और के संस्थापक स्वर्गीय विष्णु दत्त उनियाल के ट्रस्ट के माध्यम से आज तक भी गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के सेवा भाव को सामने लाकर पत्रकारिता विभाग ने बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया है इसके लिए उन्होंने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश रंजन तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि इससे पूरे विश्व विद्यालय का मान बढ़ा है और उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में पत्रकारों ने गंभीर चुनौतियों का सामना कर एक मिसाल पेश की है इस अवसर पर स्वर्गीय उनियाल की पुत्री डॉक्टर सीमा उनियाल मिश्रा ने अपने पिता के जीवन और उनके पत्रकारिता के प्रति समर्पण का वर्णन करते हुए अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र के टॉप पर छात्र एवं छात्रा को ट्रस्ट की ओर से 10 -10 हजार की छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी की।