दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2991 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 321337 हो गयी है।
आज 284 सत्रों में 12520 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 246745 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 53 मौत हुई है । और 266182 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 43520 हो गईं है
आज 33765 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 11905 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 29751 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 6113 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 149 केस,बागेश्वर जिले में 68 चमोली जिले में 175 केस चंपावत जिले में 28 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 414 केस और हरिद्वार जिले मे 283 नैनीताल जिले में 370 पौड़ी गढ़वाल में 194 पिथौरागढ़ में 122 वही रुद्रप्रयाग में 98 केस आये और टिहरी जिले में 196 उधम सिंह नगर में 815औऱ उत्तरकाशी जिले में 79 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5522 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
