प्रदेश में धीरे धीरे कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामले,आज सिर्फ  2071 नये केस और 7051 मरीज संक्रमण से ठीक हुए,पिछले 24 घंटो में 95 की मौत

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ दिनों से कमी देखी जा रही हैऔर राहत की बात ये है कि जितने संक्रमण के मामले प्रतिदिन आ रहे है उससे कहीं ज्यादा मरीज इस महामारी से प्रतिदिन ठीक हो रहे है।आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2071 नये  मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 315590 हो गयी है। आज 336 सत्रों में 23829 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 232331 लोगों को यह वैक्सीन लगी। और आज इस महामारी से 95 मौत हुई है ।  और 254654 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 49579 हो गईं है  आज 30022 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 13932 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 32214 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है  अभी तक इस महामारी से 5927 मरीजो की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 82 केस,बागेश्वर जिले में 32 चमोली जिले में 175 केस चंपावत जिले में 42 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 423 केस और हरिद्वार जिले मे 264 नैनीताल जिले में 223 पौड़ी गढ़वाल में 164 पिथौरागढ़ में 64 वही रुद्रप्रयाग में 114 केस आये और टिहरी जिले में 48 उधम सिंह नगर में 355औऱ उत्तरकाशी जिले में 85 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5430 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।