आज से 55 वर्ष से अधिक के पुलिसकर्मि नही करेंगे कोविड ड्यूटी, आदेश हुए जारी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने आदेश जारी करते हुए यह निर्देश दिया है की वर्तमान समय में कोविड-19 संक्रमण चरम पर है लिहाजा राज्य में तैनात पुलिसकर्मी विभिन्न फ्रंटलाइन वेरियर, जिनमें बैरियर चेकिंग, अस्पताल में ड्यूटी, श्मशान घाट में ड्यूटी और दाह संस्कार में ड्यूटी करने वाले लगभग 2000 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। यही नहीं कई पुलिसकर्मियों के परिवार भी इस संक्रमण की चपेट में है लिहाजा इस लहर को देखते हुए। ऐसे पुलिसकर्मियों को जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो और जो महिला गर्भवती हो, व जिन महिलाओं का शिशु 1 वर्ष से कम का हो, उन्हें कोविड-19 ड्यूटी से मुक्त रखा जाए तथा ऐसे कार्य दिए जाएं जिनमें जनसंपर्क कम से कम हो, सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस बाबत पत्र लिख आदेश जारी कर दिये गए है।