दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटबढ़ रहे है,आज 4446 नये कोरोना संक्रमित मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 287286 हो गयी है
आज 282 सत्रों में 18421 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 122167 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 188 मौत हुई है । और 198530 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 78802 हो गईं है
आज 29797 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 14471 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 21224 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 4811 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 65 केस,बागेश्वर जिले में 153 चमोली जिले में 211 केस चंपावत जिले में 41 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1248 केस और हरिद्वार जिले मे 572 नैनीताल जिले में 117 पौड़ी गढ़वाल में 391 पिथौरागढ़ में 100 वही रुद्रप्रयाग में 356 केस आये और टिहरी जिले में 498 उधम सिंह नगर में 393औऱ उत्तरकाशी जिले में 351 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5143 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
