प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण 7120 नये केस, आज कोविड वैक्सीनेशन के 665 सत्रों में 53036 लोगों को लगी वैक्सीन

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कल से 18 साल से ऊपर के लोगो को कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया है,आज 665 सत्रों में 53036 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 31236 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
आज प्रदेश में 7120 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 118 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 256934 हो गयी है और 171454 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 76500 हो गईं है।
आज 20808 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 24977 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 29650 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 4014 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 302 केस,बागेश्वर जिले में 24 चमोली जिले में 155 केस चंपावत जिले में 80 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2201 केस और हरिद्वार जिले मे 649 नैनीताल जिले में 1152 पौड़ी गढ़वाल में 329 पिथौरागढ़ में 165 वही रुद्रप्रयाग में 368 केस आये और टिहरी जिले में 296 उधम सिंह नगर में 813 औऱ उत्तरकाशी जिले में 586 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 4966 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।