कोरोना के लक्षण फिर भी RT-PCR नेगेटिव आ रही

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभी प्रमुख मुख्य चिकित्सक और सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश पत्र जारी करते हुए कहा कि देखा जा रहा है कि कोविड-19 के दूसरी लहर में तीव्र गति से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं और कोरोना के पूरे लक्षण होने के बावजूद RT-PCR रिपोर्ट में वह नेगेटिव पाए जा रहे हैं और उनकी हालत भी खराब हो रही है ऐसे लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया जाए।