प्रदेश में आज फिर कोरोना संक्रमण के मामले 5 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 128 मरीजों का हुआ कोरोना से निधन

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नही ले रहे है और रोज 5 हजार से ज्यादा मामले आ रहे है।आज
प्रदेश में 5403 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 128 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 197023 हो गयी है और 134488 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 55436 हो गईं है
आज 27812 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 34316 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 38174 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 2930 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 167 केस,बागेश्वर जिले में 105 चमोली जिले में 169 केस चंपावत जिले में 215 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2026 केस और हरिद्वार जिले मे 676 नैनीताल जिले में 458 पौड़ी गढ़वाल में 139 पिथौरागढ़ में 150 वही रुद्रप्रयाग में 35 केस आये और टिहरी जिले में 415 उधम सिंह नगर में 656 औऱ उत्तरकाशी जिले में 192 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 4169 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।