दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नही ले रहा और राज्य सरकार लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
प्रदेश में आज शुक्रवार को 5654 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 122 मौत हुई है और पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कोई रिकवरी नही हुई है और आज यह 62.82% प्रतिशत ही है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 186772 हो गयी है और 124565 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 55886 हो गईं है ।
आज 24375 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 32399 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 34642 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 2624 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 220 केस,बागेश्वर जिले में 26 चमोली जिले में 264 केस चंपावत जिले में 105 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1915 केस और हरिद्वार जिले मे 856 नैनीताल जिले में 999 पौड़ी गढ़वाल में 366 पिथौरागढ़ में 66 वही रुद्रप्रयाग में 166 केस आये और टिहरी जिले में 140 उधम सिंह नगर में 397औऱ उत्तरकाशी जिले में 134 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 3840 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

