प्रदेश में दिनप्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले आज 5703 नए मामले, 24 घंटो में हुई 96 की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में आज मंगलवार को 5703 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है इसके साथ ही  1471 मरीज  आज कोरोना महामारी से ठीक भी  हुए हैं और आज इस महामारी से 96 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 69.96% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 162562 हो गयी है और 113736 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या  43032 हो गईं है ।
आज 32171 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 29857 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 14277 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है  अभी तक इस महामारी से 2309 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 189 केस,बागेश्वर जिले में 44 चमोली जिले में 214 केस चंपावत जिले में 58 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2218 केस और हरिद्वार जिले मे 1024 नैनीताल जिले में 848 पौड़ी गढ़वाल में 132 पिथौरागढ़ में 98 वही रुद्रप्रयाग में 35 केस आये और टिहरी जिले में 204 उधम सिंह नगर में 397 औऱ उत्तरकाशी जिले  में 242 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 3485 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।