उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 4368 नए मामले, 24 घंटो में हुई 44 की मौत

 

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 5 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 4368 कोरोना संक्रमण के नए मामले पाए गए इसके साथ ही 1748 मरीज आज कोरोना महामारी से ठीक भी हुए हैं और आज इस महामारी से 44 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 72.90% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 151801 हो गयी है और 110664 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 35864 हो गईं है ।
आज 33212 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 30132 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 33808 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 2146 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 42 केस,बागेश्वर जिले में 46 चमोली जिले में 43 केस चंपावत जिले में 100 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1670 केस और हरिद्वार जिले मे 1144 नैनीताल जिले में 438 पौड़ी गढ़वाल में 390 पिथौरागढ़ में 72 वही रुद्रप्रयाग में 64 केस आये और टिहरी जिले में 110 उधम सिंह नगर में 200 औऱ उत्तरकाशी जिले में 49 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 3127 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।