उत्तराखंड में आज 2160 लोग कोरोना संक्रमित 24 घंटो में हुई 24 मौत

[smartslider3 slider=”22″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैऔर इन बढ़ते मामलों को देखते हुए साशन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। आज कोरोना संक्रमण के 2160 नये मामले आये है,इन बढ़ते मामलों की संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है ।आज 532 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 24 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 81.54% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 126193 हो गयी है और 102899 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 18864 हो गईं है ।
आज 28170 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 25743 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 36023 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 81 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1892 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 79 केस,बागेश्वर जिले में 7 चमोली जिले में 22 केस चंपावत जिले में 15 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 649 केस और हरिद्वार जिले मे461 नैनीताल जिले में 322 पौड़ी गढ़वाल में 114 पिथौरागढ़ में 4 वही रुद्रप्रयाग में 32 केस आये और टिहरी जिले में 142 उधम सिंह नगर में रेकॉर्ड 224औऱ उत्तरकाशी जिले में 89 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2538 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।