[smartslider3 slider=”22″]
दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले को ध्यान में रखते हुए आज फिर कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन्स जारी हुई है।प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला भी नही थम रहा है आज कोरोना संक्रमण के एक बार फिर रेकॉर्ड तोड़ 2630 नये मामले आये है,इन बढ़ते मामलों की संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है ।आज 708 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 12 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 82.53% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 124033 हो गयी है और 102367 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 17293 हो गईं है ।
आज 30191सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 25743 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 33332 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 82 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1868 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 20 केस,बागेश्वर जिले में 15 चमोली जिले में 61 केस चंपावत जिले में 15 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1281 केस और हरिद्वार जिले मे 572 नैनीताल जिले में 186 पौड़ी गढ़वाल में 133 पिथौरागढ़ में 14 वही रुद्रप्रयाग में 18 केस आये और टिहरी जिले में 129 उधम सिंह नगर में रेकॉर्ड 161 औऱ उत्तरकाशी जिले में 25 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2525 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
