उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी हुई नई गाइडलाइंस, देखिये जारी आदेश

[smartslider3 slider=”22″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज शासन ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई गाइडलाइंस जारी की है देहरादून नगर निगम क्षेत्र में अब से प्रत्येक शनिवार व रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू रहेगा और अब 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।
लेकिन अन्य जनपदों में सिर्फ हर रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 लागू रहेगा, जनपद देहरादून के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी संस्थान शनिवार को भी खुले रहेंगे, मुख्य सचिव ओमप्रकाश के द्वारा जारी आदेशानुसार धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक आयोजनों में सिर्फ 200 व्यक्तिय ही शामिल हो पाएंगे और सार्वजनिक वाहन 50% यात्री क्षमता के साथ चलेंगे।
सभी सिनेमा हॉल रेस्टोरेंट बार 50% क्षमता के और जिम 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे समस्त जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थान पूर्णता बंद रहेंगे स्विमिंग पूल स्पा पूर्णता बंद रहेंगे.