उत्तराखंड में बेक़ाबू हुआ कोरोना, कोरोना संक्रमण के 1953 नये केस, पिछले 24 घंटो में हुई 13 मौत

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के एक बार फिर रेकॉर्ड तोड़ 1953 नये मामले आये है,इन बढ़ते मामलों की संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है ।आज 483 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 13 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 87.16% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 114024 हो गयी है और 99380 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 10770 हो गईं है ।
आज 43303 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 23233 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 47619 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 87 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1793 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 92 केस,बागेश्वर जिले में 6 चमोली जिले में 8 केस चंपावत जिले में 28 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 796 केस और हरिद्वार जिले मे 525 नैनीताल जिले में 205 पौड़ी गढ़वाल में 79,पिथौरागढ़ में 4 वही रुद्रप्रयाग में 6 केस आये और टिहरी जिले में 78 उधम सिंह नगर में 118 औऱ उत्तरकाशी जिले में 8 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2081 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।