दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 787 नये मामले आये है और 265 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 3 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91.94% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 105498 हो गयी है और 97000 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 5042 हो गईं है ।
आज 29287 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 22981 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 36325 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1744 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 16 केस,बागेश्वर जिले में 6 चमोली जिले में 10 केस चंपावत जिले में 1 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 239 केस और हरिद्वार जिले मे 277 नैनीताल जिले में 132 पौड़ी गढ़वाल में 8,पिथौरागढ़ में 6 वही रुद्रप्रयाग में 12 टिहरी जिले में 39 उधम सिंह नगर में 34,औऱ उत्तरकाशी जिले में 7 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 1712 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
