दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 1109 नये मामले आये है और 88 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 5 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 92.38% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 104711 हो गयी है और 96735 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 4526 हो गईं है ।
आज 30140 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 17530 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 33050 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 92 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1741 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 3 केस, चमोली जिले में 1 केस चंपावत जिले में 5 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 509 केस और हरिद्वार जिले मे 308 नैनीताल जिले में 113 पौड़ी गढ़वाल में 57 वही रुद्रप्रयाग में 10 टिहरी जिले में 19 उधम सिंह नगर में 84 वही बागेश्वर, पिथौरागढ़ औऱ उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे ।अभी तक 1709 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
