दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 439 नये मामले आये है और 176 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 4 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 94.21% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 101714 हो गयी है और 95825 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 2638 हो गईं है ।
आज 8655 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 37470 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 32379 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1725 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 1 केस, बागेश्वर जिले में 16 केस चमोली जिले में 2 केस चंपावत जिले में कोई केस नही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 228 केस और हरिद्वार जिले मे 85 नैनीताल जिले में 45 पौड़ी गढ़वाल में 11 पिथौरागढ़ में 2 केस रुद्रप्रयाग में 3 टिहरी जिले में 6 उधम सिंह नगर में 23 औऱ उत्तरकाशी में 17 कोरोना केस आये ।अभी तक 1526 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
