अभिभावकों को स्कूल फीस किश्तों में जमा करने की रियायत दें स्कूल,फीस को लेकर शासनादेश जारी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश के शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने स्कूलों द्वारा ली जाने वाली फीस को लेकर आज एक शासनादेश जारी किया है.
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि क्योंकि अब भौतिक रूप से स्कूल खुल रहे है इसलिए स्कूल प्रबंधन कक्षा 6 से लेकर कक्षा 11 तक के छात्रों से पूर्ण फीस वसूल सकता है. वहीं, दूसरी ओर लॉकडाउन के दौरान स्कूल प्रबंधकों की ओर से जो ऑनलाइन क्लासेस चलाई गई
थी, उसके तहत स्कूल प्रबंधन छात्रों से सिर्फ शिक्षण शुल्क ही वसूलेगा. साथ ही स्कूल प्रबंधकों के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि वे अभिभावकों को स्कूल फीस किश्तों में जमा करने की रियायत भी दें.
यहाँ गौरतलब है कि प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद से ही अभिभावक समय समय पर स्कूल प्रबंध की मनमानियों को लेकर शासन प्रशासन से शिकायते दर्ज करवा रहे थे।