उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 83 नए मामले , कोरोना संक्रमण से आज 50 हुए ठीक

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 83 नये मामले आये है और 50 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.05% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98311 हो गयी है और 94430 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 756 हो गईं है ।
आज 11226 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 15830 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 14603 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1704 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण का 7 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 35 केस और हरिद्वार जिले में 23 नैनीताल जिले में 6 पौड़ी गढ़वाल में 1 ,रुद्रप्रयाग जिले में 3 टिहरी जिले में 1 उधम सिंह नगर में 4 औऱ उत्तरकाशी में 2 कोरोना केस आये और आज वही बागेश्वर चमोली , पिथौरागढ़ जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1421 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।