एसएसपी डॉ सदा नंद दाते प्रतिनियुक्ति पर केंद्र को हुए रिलीव

दीपक फुलेरा

उधम सिंह नगर  – उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी डॉ सदा नंद दाते को राज्य सरकार ने आखिरकार प्रतिनियुक्ति पर केंद्र के लिए रिलीव कर दिया है।एसएसपी सदानंद दाते की लम्बे समय से सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चाएं चल रही थी। जिसके लिए केंद्र सरकार का पूर्व में पत्र राज्य सरकार को भी मिल चुका था लेकिन उधम सिंह नगर जिले में एनएच 74 घोटाले की अहम जांच कर रहे एसएसपी दाते को राज्य सरकार ने जांच का हवाला दे रोक लिया था। लेकिन अब शासन का उनको केंद्र को रिलीव करने का पत्र जारी हो चुका है। उनके स्थान पर उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी पद की कमान अब कृष्ण कुमार वीके संभालेंगे।

पूरे उत्तराखण्ड में बेहतरीन आईपीएस अफसर के रूप में पहचान रखने वाले डॉ सदानंद दाते का उधम सिंह नगर में एसएसपी पद पर डेढ़ साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा।20 मार्च 2017 को जिले की कमान संभालने के साथ ही डॉ सदानन्द दाते ने अपनी छवि के अनुरूप जिले की कानून व्यवस्था के सुधार पर काम करना शुरू कर दिया था। एसएसपी दाते ने जिले के चर्चित राजेशमान हत्याकांड,किच्छा समीर हत्याकांड खुलासा,सरिता हत्याकांड खुलासा सहित कई अन्य अहम खुलासों में अपनी अहम नेतृत्व क्षमता दिखाने का काम किया। वही सितारगंज में माओवादी संगठन के खुलासे के साथ ही खटीमा में खालिस्तान आंदोलन के दो समर्थकों को गिरफ्तार भी इन्ही के कार्यकाल में किया गया। सदानंद दाते ने आपराधिक घटनाओं में सीसीटीवी कैमरों के अहम योगदान को देखते हुए जंहा पूरे जिले को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का काम किया। वही काशीपुर में सीपीयू के गठन के साथ पूरे जिले में नशे के खिलाफ अहम अभियान चला सैकड़ो नशे के सौदागरों को हवालात में डालने का भी बेहतरीन काम किया।

एनएच 74 घोटाले की निष्पक्ष जांच ने बनाया प्रदेश में जनप्रिय पुलिस अफसर

उत्तराखण्ड के करोड़ो के एनएच 74 घोटाले की जांच में अपनी निष्पक्ष कार्यप्रणाली व भ्रष्टाचारियों के प्रति उनके कड़े रुख ने एसआईटी प्रमुख के रूप में इस महा घोटाले की परत दर परत को खोल कर प्रदेश के सामने रख दिया। प्रदेश में पहली बार आईपीएस अफसर के नेतृत्व में हुई इतनी बड़े घोटाले की जांच में जो अहम साक्ष्य इस घोटाले में डॉ सदानंद दाते सामने लाये। उसकी आंच में इस घोटाले में शामिल पांच पीसीएस अफसर सहित दो आईएएस अफसर को भी झुलसा दिया। एसआईटी प्रमुख के रूप में डॉ दाते की निष्पक्ष जांच थी जिसके चलते 18 महीनों में जांच उपरांत पांच पीसीएस अफसर,कर्मचारी व किसान सहित कुल 24 लोगो की एनएच 74 घोटाले में गिरफ्तारी हुई।
इसके अलावा एसएसपी दाते शिक्षक भर्ती,बिल व टीडीसी घोटाले में भी एसआईटी का घटना कर इनकी जांच करा कई आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने में अहम भूमिका निभाई।

उत्तराखण्ड में बेहद लोकप्रिय पुलिस अफसर बनकर उभरे आईपीएस दाते

एसएसपी डॉ सदानंद दाते की छवि जंहा एक ओर सौम्य, मृदभाषी,ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के तौर पर आम जनता के सामने बनी।वही डॉ दाते उत्तराखण्ड में नैनीताल,देहरादून व उधम सिंह नगर जैसे अहम जिलों में पुलिस कप्तान के तौर पर तैनाती के दौरान अपनी बेहतरीन पुलिसिंग व कार्य प्रणाली से युवाओं के रोल मॉडल भी बन कर उभरे।युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने के मामलों से चिंतित एसएसपी दाते ने पूरे जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाये साथ ही उन्होंने युवाओं के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावो के बारे में बता उससे दूर रहने की भी अपील की। साथ ही दाते ने युवाओं को टैफिक नियमो के पालन को लेकर भी विशेष रूप से जागरूक किया। एसएसपी दाते जनता के बीच मे पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए भी हमेशा सक्रिय रहे। इसके लिए उन्होंने जनता से गलत व्यवहार,लापरवाही बरतने वाले जिले के 12 उपनिरीक्षक 4 हेड कांस्टेबल, 47 कांस्टेबल व एक लिविंग फायरमैन पर जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की। लेकिन विभाग में अपनी कड़क छवि के बावजूद एसएसपी दाते बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी हमेशा प्रोत्साहित करते थे। साथ ही उन्हें पुरुष्कार से नवाज अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर करने की भी प्रेरणा देते थे।

आईपीएस डॉ सदानंद दाते के कार्यकाल को याद करेगी जनता

भले ही केंद्र की मांग पर प्रतिनियुक्ति पर डॉ सदानंद  दाते को राज्य सरकार ने ना चाहते हुए भी केंद्र के लिए रिलीव करना पड़ा हो। लेकिन दाते ने उत्तराखण्ड में अपने स्वर्णिम कार्यकाल के दौरान जिस तरह जनता के सामने ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ,पुलिस अधिकारी की छवि प्रस्तुत की उसको देख कर निश्चित ही कहा जा सकता है कि दाते जैसे पुलिस अधिकारी को उत्तराखण्ड की जनता मिस करेगी। क्योंकि जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण,सभी थानों में जनता की हेल्प के लिए अलग से डेक्स की स्थापना करने सहित पीड़ित को पुलिस से न्याय मिलने की जिस उम्मीद को एसएसपी दाते ने जिस तरह फिर से जिंदा किया। उससे निश्चित ही वह जनता के बीच जनप्रिय पुलिस अधिकारी के तौर में लोकप्रिय हुए। इसलिए उनके केंद्र सरकार को प्रतिनियुक्ति पर जाने से जंहा उत्तराखण्ड की जनता इस बेहतरीन अफसर को मिस करेगी साथ ही उत्तराखण्ड सरकार भी अपने बेहतरीन अफसर के जाने पर उसके स्वर्णिम कार्यकाल को देखते हुए उसके वापस उत्तराखण्ड आकर पुनः सेवाएं देने का इंतजार करेगी। जिस तरह से आईपीएस डॉ सदा नंद दाते की कार्यप्रणाली है वो निश्चित ही सीबीआई में रहकर भी अपनी चमक बिखेर केंद्र सरकार को भी अपना बेहतर देने का काम करेंगे ।