दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 43 नये मामले आये है और 11 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और राहत की बात आज इस महामारी से कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.35% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96992 हो गयी है और 93453 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 451 हो गईं है ।
आज 21923 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7649 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 19194 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1692 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण का 1 केस चंपावत में 1 केस देहरादून जिले में 18 कोरोना संक्रमण केस और हरिद्वार जिले में 10, नैनीताल जिले में 7,टिहरी जिले में 1 केस और उधम सिंह नगर में 5 कोरोना केस आये है। वही आज बागेश्वर चमोली पौड़ी पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग , और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1396 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
