प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 17 नए मामले

कल 3992 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 102 सेंटर में लगी वैक्सीन

दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच गुरुवार को 102 सेंटरों में 3992 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाई गई। कल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 17 नये मामले आये है और 52 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और राहत की बात कल इस महामारी से कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.45% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96387 हो गयी है और 93400 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 351 हो गईं है ।
कल 18291 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 8172 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और कल 7810 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1690 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कल चमोली जिले में कोरोना संक्रमण का 1 केस चंपावत जिले में 1 केस वही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9 और हरिद्वार जिले में 4, नैनीताल जिले में 2 कोरोना केस आये है। वही कल अल्मोड़ा बागेश्वर,,पौड़ी,पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग टिहरी,उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1396 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।