आज 3503 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 85 सेंटर में लगी वैक्सीन
दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के 47 नये मामले आये है आज 80 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और राहत की बात आज महामारी से कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 96.41% प्रतिशत हो गया है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 47 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96820 हो गयी है और 93348 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 388 हो गईं है ।
आज 7598 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7189 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8317 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1690 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण का 1 केस चमोली जिले में 1 केस वही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 26 और हरिद्वार जिले में 2, नैनीताल जिले में 9 उधम सिंह नगर में 8 कोरोना केस आये है। आज बागेश्वर,चंपावत,पौड़ी,पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1394 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
