उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 13 नए मामले,कोरोना से राज्य में आज कोई मौत नही

आज 2602 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 88 सेंटर में लगी वैक्सीन

दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 13 नये मामले आये है आज 6 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और महामारी से आज कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 96.36% प्रतिशत हो गया है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नये केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96657 हो गयी है और 93142 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 454 हो गईं है ।
आज 9539 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7929 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7248 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1686 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चंपावत में कोरोना संक्रमण के 2 केस सामने आये वही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 5 और हरिद्वार जिले में 2, नैनीताल जिले में 1 और उधम सिंह नगर में 3 कोरोना केस आये है। आज अल्मोड़ा,बागेश्वर,चमोली, ,पौड़ी, पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1375 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।