उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 44 नए मामले

पिछले 24 घंटों में हुई 1 मौतों के साथ 8 जिले रहे कोरोना संक्रमण से मुक्त

आज 5036 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 115 सेंटर में लगी कोरोना वैक्सीन

दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 44 नये मामले आये है आज 53 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और महामारी से 1 मरीजो की मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 96.23% प्रतिशत हो गया है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 44 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96964 हो गयी है और 93309 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 548 हो गईं है ।
आज 20165 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 6672 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 18574 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1683 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा बागेश्वर,चमोली और चंपावत,पौड़ी पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे वही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 17 और हरिद्वार जिले में 11, नैनीताल जिले में 14 टिहरी और उधम सिंह नगर में 1 कोरोना संक्रमण के केस आये है। अभी तक 1424 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।