[smartslider3 slider=”20″]
आज 8705 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 168 सत्रों में लगी कोरोना वैक्सीन
आज प्रदेश के 7 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 4 मौत
दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के 103 मामले आये है आज 92 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और कोरोना महामारी से 4 मरीजो की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 95.84% प्रतिशत हो गया है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 103 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96384 हो गयी है और 92372 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 1002 हो गईं है ।

आज 7586 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 8480 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 6605 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1659 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 2 केस और देहरादून जिले में सर्वाधिक 67 और हरिद्वार जिले में 8, नैनीताल जिले में 16 पिथौरागढ़ जिले में 3 उधम सिंह नगर में 7 कोरोना केस आये है। आज बागेश्वर चमोली चंपावत पौड़ी रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1351 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
