प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 62 नए मामले

[smartslider3 slider=”20″]

आज प्रदेश के पांच जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 4 मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सिर्फ 62 मामले आये है कोरोना वैक्सीनेशन के बीच कोरोना का कहर काम होता दिखाई दे रहा है,आज प्रदेश में 4032 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन हुआ और 58 सत्रों में यह टीकाकरण हुआ, अब तक कुल 14546 स्वास्थ्य कर्मचारियों को 229 सत्र में यह टीके लगे है।आज 254 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और महामारी से 5 लोगों की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज बढ़कर 95.32% प्रतिशत हो गया है।सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 62 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 95702 हो गयी है और 91221 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 1523 हो गईं है ।
आज 11231 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 12320 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12114 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1635 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में और बागेश्वर जिले में आज कोरोना का एक भी केस नही आया है वहीँ चमोली जिले में 2 केस आये है , और चम्पावत जिले मे भी एक भी कोरोना संक्रमण केस नही आया, वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 28 और हरिद्वार जिले में 10, नैनीताल जिले में 13, और पौड़ी जिले में आज एक भी कोरोना केस नही आया।वहीं पिथौरागढ़ में 1 और रुद्रप्रयाग में 1 कोरोना केस आया और टिहरी जिले में 1 कोरोना केस आया है,वहीं उधम सिंह नगर में 6, और उत्तरकाशी जिले में भी आज कोरोना का कोई केस नही है अभी तक 1323 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।