सूर्यप्रकाश राणाकोटी रिकॉर्ड सातवी बार अध्यक्ष बने
एमडीडीए संयुक्त संगठन का द्विवार्षिक चुनाव संपन
देहरादून:- एमडीडीए कर्मचारी संयुक्त संगठन का द्विवार्षिक चुनाव 27 सितम्बर को एमडीडीए कार्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी एच एस बोनाल, चुनाव अधिकारी अनिल त्यागी व रश्मि और एकता के निर्देशन मे सम्पन्न हुए। जिसमे सूर्यप्रकाश राणाकोटी रिकॉर्ड सातवी बार लगातार अध्यक्ष पद के लिए चुन लिए गये। इसके साथ ही राणाकोटी कुल दसवी बार संगठन के अध्यक्ष बने है। संगठन के एक बार फिर अध्यक्ष बनने पर सभी कर्मचारियों ने राणाकोटी को बधाई दी है।
वही एमडीडीए कार्यालय में महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में टी .एस पवार को निर्विरोध चुन लिया गया। पवार भी चौथी बार संगठन में महासचिव चुने गए है।
हालांकि इस पद के लिए एक और प्रत्याशी देवराज चमोली ने भी नामांकन कराया था पर नामांकन पत्र समय पर जमा नहीं करने के कारण उनका नामांकन रद्द हो गया था। फल स्वरूप टी.एस पवार को निर्विरोध महासचिव चुन लिया गया है।

