[smartslider3 slider=”19″]
पिछले 24 घंटो में 98 मरीज ठीक हुए और 5 मरीजो की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 112 मामले आये है और आज 98 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।आज प्रदेश में कोरोना महामारी से 6 लोगों की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 94.46% प्रतिशत हो गया है।रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 112 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 94803 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 2354 हो गईं है ।
आज 8515 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 6494 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 5872 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1611 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में कोरोना का एक भी केस नही आया है , चमोली जिले में 6 केस और चम्पावत जिले मे 3 कोरोना संक्रमण केस आये, वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 59 और हरिद्वार जिले में 11, नैनीताल जिले में 16, वही पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले में भी कोई कोरोना केस नही आया है, रुद्रप्रयाग जिले में 3 केस और उधम सिंह नगर में 13, उत्तरकाशी जिले में 1 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1286 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
