[smartslider3 slider=”19″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कोरोना वैक्सीनेशन के बीच अब प्रदेश में कोरोना का कहर थमता नजर आ रहा है आज प्रदेश में हेल्थ केयर वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया हालांकि यह निर्धारित लक्ष्य का 70% हो पाया। लेकिन कोरोना के कम होते मरीजो की संख्या से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी कुछ राहत महसूस कर रहा है। आज पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 226 मामले आये है और आज 272 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।आज प्रदेश में कोरोना महामारी से 4 लोगों की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ बढ़कर 94.47% प्रतिशत हो गया है।शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 226 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 94691 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 2349 हो गईं है ।
आज 16387 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 11897 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11424 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1606 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का 14 केस आया है, बागेश्वर जिले में कोरोना के 2 केस सामने आये है , चमोली जिले में 6 केस और चम्पावत जिले मे भी 2 कोरोना संक्रमण केस आये, वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 90 और हरिद्वार जिले में 31, नैनीताल जिले में 40, वही पौड़ी जिले में 2 केस और पिथौरागढ़ जिले में आज 8 केस आये है, रुद्रप्रयाग जिले में 2 केस और टिहरी जिले में 9 केस और उधम सिंह नगर में 18, उत्तरकाशी जिले में 2 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1282 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

