देश में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम

[smartslider3 slider=”19″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज केंद्र सरकार ने घोषणा कर दी है की देश मे कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। शुरुआत में यह वैक्सीन तीन करोड़ हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को दी जाएगी। इसके बाद दूसरे फेज में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और तीसरे फेज में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे और तीसरे फेज में करीब 27 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन होगा।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिए ने हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए राज्यों की तैयारियों का जायजा भी लिया। बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हेल्थ सेक्रटरी और दूसरे सीनियर अधिकारी भी शामिल हुए। सरकार का कहना है कि जिन लोगों को वैक्सीन लगनी है, उन्हें सेशन अलॉकेशनए वेरिफिकेशन और वैक्सीनेशन के बाद सर्टिफिकेट लेने में डिजिटल प्लेटफॉर्म से मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आगामी 16 जनवरी से कोविड-19 को लेकर चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। चरणबद्ध तरीके से कोविड टीकाकरण की तैयारी के क्रम में प्रदेश में इस पूरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक ड्राई रन कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी के खिलाफ विजय के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने लापरवाही नहीं बरतने तथा दो गज की दूरी, समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है।