कपकोट क्षेत्र के हर गाँव को सड़क से जोड़ने के लिए संकल्पबद्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल

[smartslider3 slider=”19″]

दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट बागेश्वर

आज विधानसभा कपकोट के विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव ब्लाक प्रमुख गोबिन्द दानू के साथ कपकोट पिंडारी ग्लेशियर मोटरमार्ग के 16 किमी से मुनारगाँसी मोटरमार्ग का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया ।
क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया की कपकोट पिंडारी ग्लेशियर मोटरमार्ग किमी 16 से मुनारगाँसी तक 7.12 किमी मोटरमार्ग जिसकी लागत 6 करोड़ 37 लाख डामरीकरण सहित हैं का आज भूमि पूजन शिलान्यास किया जा रहा है इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में अब रोजगार के नए नए अवसर सृजन होंगे और क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा,और इस मोटरमार्ग से लगभग 1000 से अधिक लोगों को फायदा होगा
इस अवसर पर विधायक भौर्याल ने बताया की वह क्षेत्र के विकास और जनता की सहूलियत का ध्यान रखते हुए कपकोट क्षेत्र के हर गाँव को सड़क से जोड़ने के लिए संकल्पबद्व है।इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल का आभार जताया और क्षेत्र के चहुमुखी विकास कार्यों के लिये उनका धन्यवाद अदा किया।

इस मौके पर जेष्टप्रमुख हरीश मेहरा , जिला पंचायत सदस्य प्रभा गड़िया , क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक गस्याल , लक्ष्मण देव , जिला मंत्री लाल सिंह टाकुली , मण्डल महामंत्री बलबीर टाकुली , प्रधान प्रिता टाकुली , पूर्व समाज कल्याण अधिकारी नन्दन सिंह गस्याल ,एडोकेड चामू सिंह गस्याल , दुर्गा सिंह धानिक त्रिलोक सिंह टाकुली , चन्दन सिंह, धन सिंह गस्याल,लक्ष्मण कपकोटी, विड़कुल के अधिकारी जितेन्द्र कुमार, ठेकेदार ओ पी मोसाल, नरेंद्र टाकुली क्षेत्र की समस्त जनता व जनप्रतिनिधी सहित विभागीय अधिकारी शामिल रहें ।