पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 13 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में आज सोमवार को कोरोना संक्रमण के 448 मामले आये, और इस महामारी से 1013 मरीज ठीक भी हुए है आज कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 90.69% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 13 लोगों की मौत हुई है।
सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 448 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 86765 हो गयी है और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 5584 हो गईं है।
आज 15749 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14714 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 13612 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1426मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 12 मामले सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 7 मामले कोरोना के आये है, चमोली जिले में आज 2 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 10 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 157 और हरिद्वार जिले में 31 नैनीताल जिले में 113 वही पौड़ी जिले में 11 और पिथौरागढ़ जिले में 19 रुद्रप्रयाग जिले में 14 और टिहरी जिले में 23 और उधम सिंह नगर में 10 उत्तरकाशी जिले में 39 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1069 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
