मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के बाद अब परिवार भी हुआ कोरोना संक्रमण का शिकार

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार दोपहर बाद ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी कि उनकी कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है और उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है मुख्यमंत्री के बाद अब उनके परिवार जन भी कोरोनावायरस की जद में आ गए हैं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और बड़ी बेटी की भी कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास में कर्मचारियों के टेस्ट भी हुए जिसमें खाना परोसने वाले एक कर्मचारी की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है हालांकि मुख्यमंत्री समय-समय पर अपनी कोरोनावायरस टेस्ट करवाते रहते हैं लेकिन शुक्रवार को पहली बार उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है और डॉक्टरों के दिशा निर्देश पर वह होम आइसोलेशन पर रहेंगे।

शुक्रवार की सुबह ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य में कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्लान को लेकर एक समीक्षा बैठक की थी जिसमें उनके साथ कुछ अधिकारी भी सम्मिलित हुए थे जबकि कुमाऊं और गढ़वाल कमिश्नर के साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मीटिंग में उपस्थित थे।