पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 15 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 580 मामले आये, और इस महामारी से 547 मरीज ठीक भी हुए है आज कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 90 .03% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 15 लोगों की मौत हुई है।
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 580 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 85269 हो गयी है और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 6067 हो गईं है।
आज 18579 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 17979 कोरोना सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 15646 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1399 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का 17 मामले सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 19 मामले कोरोना केस आये है, चमोली जिले में आज 20 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 22 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 156 और हरिद्वार जिले में 52 नैनीताल जिले में 127 वही पौड़ी जिले में 20 और पिथौरागढ़ जिले में 73 रुद्रप्रयाग जिले में 9 और टिहरी जिले में 13 और उधम सिंह नगर में 32 उत्तरकाशी जिले में 20 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1033 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
