दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है और आमजन से लेकर वीआईपी तक कोइ भी संक्रमण की चपेट में आ जा रहा है आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर के दी है मुख्यमंत्री ने कहा की उन्होंने कोरोनावायरस टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं है अतः डॉक्टरों के परामर्श पर वह होम आइसोलेशन में रहेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संपर्क में आये लोगों से अपील की है कि वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।

