उत्तराखंड में आज 728 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81939 हजार के पार

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 10 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 6207 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट कम होकर 86.61% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 728 मामले आये है, और इस महामारी से आज 10 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 728 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 81939 हो गयी है।
और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 5742 हो गईं है । आज अलग अलग अस्पतालों से 435 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 13352 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 15447 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12795 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 86 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1351 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 41 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 21कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 28 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 10 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 246 और हरिद्वार जिले में 72 नैनीताल जिले में 132 वही पौड़ी जिले में 37 और पिथौरागढ़ जिले में 32 रुद्रप्रयाग जिले में 25 और टिहरी जिले में 26 और उधम सिंह नगर में 32 उत्तरकाशी जिले में 26 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 959 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।