उत्तराखंड में कोरोना फिर बरपा रहा कहर,आज 725 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 हजार के पार

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत,जिसमे 7 मौते देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है त्यौयारी सीजन के बाद से संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है ।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कम होकर 89.87% प्रतिशत हो गया है आज कोरोना संक्रमण के 725 मामले आये है, और इस महामारी से आज 9 लोगों की मौत हुई है।

शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 725 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 81211 हो गयी है।और 725 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 5934 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 508 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 12990 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 17552 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 14975 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 89 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1341 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 20 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 18 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 57 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में एक भी केस आज नही आया वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 256 और हरिद्वार जिले में 43 नैनीताल जिले में 115 वही पौड़ी जिले में 79 और पिथौरागढ़ जिले में 55 रुद्रप्रयाग जिले में 18 और टिहरी जिले में 13 और उधम सिंह नगर में 30 उत्तरकाशी जिले में 21 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 949 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

राजधानी देहरादून में आज फिर से कोरोना संक्रमितों का दोहरा शतक, सर्वाधिक 256 कोरोना मामले आये सामने

राजधानी देहरादून में कोरोना फिर से लोगों को शिकंजे में ले रहा है पिछले कुछ दिनों से जनपद में सैकड़ों के संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज फिर रेकॉर्ड तोड़ 256 कोरोना संक्रमण के मामले देहरादून में आये है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को रोकना शासन प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है और जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है की वह कोविड के प्रावधानों का सख्ती से पालन करवाये और बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 256 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 23835 हो गई है जिसमे 1930 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 751 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है पिछले 24 घंटो में देहरादून जिले के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की वजह से 7 लोगो की मौत हो गई जिनमे से 2 मौत एम्स ऋषिकेश,2 मौत दून मेडिकल और 1 मौत कैलाश अस्पताल में 1 हिमालयन में और 1 मौत इंद्रेश अस्पताल में हुई है और अभी तक जिले से 359
लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।