पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 7 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4947 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ कम होकर 90.87% प्रतिशत हो गया है। आज कोरोना संक्रमण के 473 मामले आये है, और इस महामारी से आज 7 लोगों की मौत हुई है।
मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 473 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 75268 हो गयी है।
और 473 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4947 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 538 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11701 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 16821 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 13956 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1238 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 32 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 14 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 43 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 10 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 164 और हरिद्वार जिले में 40 नैनीताल जिले में 24 वही पौड़ी जिले में 26 और पिथौरागढ़ जिले में 51 रुद्रप्रयाग जिले में 4 और टिहरी जिले में 25 और उधम सिंह नगर में 24 उत्तरकाशी जिले में 16 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 718 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
