प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हजार के पार, आज 389 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि,

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 8 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4970 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ कम होकर 90.77% प्रतिशत हो गया है। आज कोरोना संक्रमण के 389 मामले आये है, और इस महामारी से आज 8 लोगों की मौत हुई है।

रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 389 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 74340 हो गयी है।

और 389 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4970 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 278 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11400 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13844 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8523 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1222 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 7 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 2 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 21 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 10 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 146 और हरिद्वार जिले में 49 नैनीताल जिले में 6 वही पौड़ी जिले में 57 और पिथौरागढ़ जिले में 7 रुद्रप्रयाग जिले में 9 और टिहरी जिले में 24 और उधम सिंह नगर में 33 उत्तरकाशी जिले में 18 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 673 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।