उत्तराखंड में आज 424 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73951 हुई

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 13 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4876 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ कम होकर 90.87% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 424 मामले आये है, और इस महामारी से आज 13 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 424 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 73951 हो गयी है।

और 424 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4876 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 342 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 13133 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 18383 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 13645 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1214 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 21 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 8 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 20 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 19 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 163 और हरिद्वार जिले में 30 नैनीताल जिले में 11 वही पौड़ी जिले में 45 और पिथौरागढ़ जिले में 59 रुद्रप्रयाग जिले में 7 और टिहरी जिले में 21 और उधम सिंह नगर में 12 उत्तरकाशी जिले में 8 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 664 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।