पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4368 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ कम होकर 91.36% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 466 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 9 लोगों की मौत हुई है।
रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 466 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 71256 हो गयी है।
और 466 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4368 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 251 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 8616 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 12577 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 6884 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1155 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 5 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 5 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 16 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 7 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 181 और हरिद्वार जिले में 53 नैनीताल जिले में 40 वही पौड़ी जिले में 65 और पिथौरागढ़ जिले में 38 रुद्रप्रयाग जिले में 4 और टिहरी जिले में 14 और उधम सिंह नगर में 23 उत्तरकाशी जिले में 15 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 631 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
राजधानी देहरादून कम नही हो रहा कोरोना का कहर , आज फिर 181 कोरोना संक्रमित
राजधानी देहरादून में हर दिन सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों लोग मिल रहे है पिछले कुछ दिनों से जनपद में सैकड़ों के संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज फिर 181 कोरोना संक्रमण के मामले देहरादून में आये है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को रोकना शासन प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है और बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 181 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 20101 हो गई है जिसमे 1254 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 640 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है पिछले 24 घंटो में देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से 5 लोगो की मौत हो गई, और अभी तक जिले से 211 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।
