उत्तराखंड में आज 386 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, अब तक 69693 कोरोना संक्रमित

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 6 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4133 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 91.56% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 386 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 6 लोगों की मौत हुई है।

गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 386 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 69693 हो गयी है।

और 386 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4133 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 388 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 10179 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 18022 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 13088 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1133 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 6 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 13 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 21 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 5 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 137 और हरिद्वार जिले में 35 नैनीताल जिले में 53 वही पौड़ी जिले में 29 और पिथौरागढ़ जिले में 37 रुद्रप्रयाग जिले में 8 और टिहरी जिले में 13 और उधम सिंह नगर में 25 उत्तरकाशी जिले में 4 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 619 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।