दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पूर्वांचल के पवित्र छठ पूजा पर्व की शुरुआत बुधवार से नहाय-खाय के साथ हो गई। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। हालांकि, कोरोना संकट के चलते इस बार अधिकांश संस्थाएं सादगी से पर्व मनाएंगी।
उत्तराखंड सरकार ने इस बार कोरोना संकट को देखते हुए छठ महापर्व को लेकर दिशा निर्देश और गाइडलाइन जारी कर दी है. सरकार ने निर्देश जारी करते हुए लोगों को घरों में ही छठ पर्व मनाने को कहा है इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है
उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर छठ के महापर्व को नहीं मनाने का आदेश जारी करते हुए कहा की किसी भी जगह पर भारी भीड़ पूजन या सूर्य को अर्घ्य नहीं दिया जाएगा इसके लिए जिलाधिकारियोंको भी विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं
छठ पूजा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा कंटेनमेंट जोन में छठ पूजा का आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा
घरों में ही श्रद्धालु महापर्व पर पूजन करेंगे
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को 2 गज की दूरी मेंटेन रखना होगा और हर समय मुंह पर मास्क भी लगाना होगा
सभी श्रद्धालु नदी किनारे, घाटों, नहरों और सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा नहीं कर करेंगे. श्रद्धालु अपने-अपने घरों में पूजा और अर्घ्य देंगे
सभी श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के लिए 2 गज की दूरी बनाए रखना आवश्यक होगा
सभी श्रद्धालु छठ पूजा के कार्यक्रम के दौरान अधिक संख्या में घरों में इकट्ठे नहीं होंगे
10 साल से कम आयु के बच्चों को छठ पूजा के कार्यक्रम के दौरान विशेष ध्यान रखा जाएगा 65 साल से अधिक बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य हित में छठ पूजा कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है
[smartslider3 slider=17]
