पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 5 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट पिछले दिनों से कम होकर 90.28% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 213 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 5 लोगों की मौत हुई है।
रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 213 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 68215 हो गयी है।
और 213 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4565 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 218 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 3873 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 9092 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 3620 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1107 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 2 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 1 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 1 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में आज एक भी कोरोना केस सामने नही आया वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 80 और हरिद्वार जिले में 9 नैनीताल जिले में 36 वही पौड़ी जिले में 35 और पिथौरागढ़ जिले में 3 रुद्रप्रयाग जिले में और टिहरी जिले में एक भी नही और उधम सिंह नगर में 38 उत्तरकाशी जिले में 8 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 593 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
