पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 6 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91.18% प्रतिशत हो गया है आज कोरोना संक्रमण के 783 मामले आये है,आज काफी दिनों बाद कोरोना संक्रमण के इतने मामले सामने आये है और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 6 लोगों की मौत हुई है। बात अगर विशेषज्ञों से की जाए तो उनका कहना है की त्योहारी सीजन के बाद हो सकता है उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे क्योंकि ठंड धीरे-धीरे बढ़ जाएगी और सर्दी का मौसम कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है।
बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 783 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 66788 हो गयी है।
वही 783 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4251 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 471 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11608 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 15833 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 10887 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1086 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 18 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 9 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 73 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 7 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 227 और हरिद्वार जिले में 55 नैनीताल जिले में 71 वही पौड़ी जिले में 108 और पिथौरागढ़ जिले में 53 रुद्रप्रयाग जिले में 61 टिहरी जिले में 55 और उधम सिंह नगर में 37 उत्तरकाशी जिले में 9 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 551 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
[smartslider3 slider=17]
